Thursday, 27 February 2014

सर्वे में एनडीए की बल्‍ले-बल्‍ले, यूपीए को तगड़ा झटका




2014 के आम चुनाव में यूपीए को तगड़ा झटका लग सकता है, जबकि एनडीए का प्रदर्शन शानदार रहने का अनुमान है। टाइम्स नाउ सी वोटर के सर्वे के नतीजों से ये बातें सामने आई हैं। हालांकि सरकार बनाने के लिए मोदी को जूझना पड़ सकता है, क्योंकि क्षेत्रीय पार्टियां उनकी राह का रोड़ा साबित हो सकती हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ, सी वोटर सर्वे के जो नतीजे आए हैं, उससे यूपीए को बड़ा झटका लग सकता है, जबकि एनडीए राहत की सांस ले सकता हैं। हालांकि क्षेत्रीय पार्टियां मोदी की राह का रोड़ा साबित हो सकती हैं। सर्वे के मुताबिक, यूपीए के महज 101 सीट पर ही सिमटने का अनुमान है, जबकि एनडीए का आंकड़ा 227 सीटों तक पहुंच सकता है। वहीं अन्य के खाते में 215 सीटें जाती नजर आ रही हैं। यानि साफ है कि मोदी का रथ आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां उसे रोकने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि राहुल की मेहनत का कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा।
सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को महज 89 सीट मिलने का अनुमान है, जो कि उसकी अब तक की सबसे कम सीट होगी, जबकि बीजेपी को अपने दम पर 202 सीट मिल सकती है। यानि मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में जीती गई सीटों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
बावजूद इसके बीजेपी का मिशन 272+ कामयाब होता नजर नहीं आ रहा। हिंदी भाषी प्रदेशों में जहां बीजेपी को अच्छी कामयाबी मिलने की उम्मीद है। वहीं दक्षिण से बहुत ज्यादा आस नहीं है। तमिलनाडु में जयललिता का जोर नजर आ रहा है तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का। आम आदमी पार्टी भले ही ताल ठोक रही हो, लेकिन उसके लिए सर्वे में ज्यादा संभावनाएं उभरकर सामने नहीं आई हैं।
कुल मिलाकर टाइम्स नाउ सी वोटर के सर्वे से बीजेपी के लिए खुश होने की बात जरूर है, लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की जरूरत पड़ेगी।
2014 लोकसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वे से बीजेपी खासी उत्साहित है, वहीं बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मिशन 2014 के लिये पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में मोदी आज सुबह करीब 9 बजे मुंबई में नासकॉम इंडिया लीडरशिप फोरम में हिस्सा लेंगे। हाईटेक तरीके से मिशन 2014 में जुटे मोदी नेशनल एसोसिएशन ऑफ साफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज यानी नासकॉम के सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अहमदाबाद से संबोधित करेंगे। इस दौरान मोदी, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्टेवयर सेवा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुखातिब होंगे।

और भी. click here



No comments:

Post a Comment